हरेंद्रसिंह रावत दिल्ली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हरेंद्रसिंह रावत दिल्ली लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 2 जून 2011

योग गुरु स्वामी राम देव - जून 2011

स्वामी बाबा रामदेव जी दिल्ली के ऐतिहासिक राम लीला ग्राउंड में पंहुच चुके हैं और जनता को दिए वादे के अनुसार वे ४ जून २०११ से आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे ! मुद्दा जनता की खून पशीने की कमाई देश के भारी भरकम मंत्रियों, राजनीतिज्ञों, उद्योगपतियों, व्यावारियों द्वारा लूट कर विदेशी बैंकों में काला धन बनकर वहां की जनता की गरीबी के स्तर को कम कर रही है और देश की गरीबी रेखा की लम्बाई बढ़ रही है, उस धन को बाबा जी वापिस देश में लाकर देश की गरीबी को जड़ मूल मिटाना चाहते हैं ! लेकिन कांग्रेस सरकार जो पिछले ६४ सालों से दिल्ली की गद्दी पर बैठ कर अपने परिवार, रिश्तेदार और परिवार के बफादार सेवकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के अलावा इन्होने और क्या किया है ! क़ानून व्यवस्था चरमरा गयी, सेठ और बड़े सेठ बन गए और गरीब और भी गरीब हो गए ! भ्रष्टाचार, रिश्व्खोरी, सीना जोरी, किड नेपिंग, दिन दहाड़े डकैती, आतंकवाद, नक्षलवाद, ये किसकी दें है, कांग्रेस की ! परिवारवाद और भाई भतीजावाद देश पर लाद दिया गया और नाम दे दिया प्रजातंत्र ! इस प्रजातंत्र में प्रधान मंत्री कौन कौन बने जब जब कांग्रेस सता में रही ! आज प्रधान मंत्री तो मनमोहन सिंह है लेकिन वे तो रिमोट कंट्रोल से चलाए जाते हैं, उन्हें आदेश है उपरी कमांड जब भी कहेगी की अब कुर्सी खाली करो राहुल आ रहा है, कुर्सी खाली मिलनी चाहिए ! इन सारी बुराइयों को सुधारने के लिए ही तो योग गुरु स्वामी रामदेव को आमरण अनशन के लिए दिल्ली आना पड़ा ! उनके सपोर्ट में अन्ना हजारे, आर एस एस, तमाम साधू समाज, संतों का विशाल लश्कर आगे आ गया है ! संतों का कहना है "जब संत कोंई फैसला कर देता है वह लक्षमण रेखा बन जाती है और इस समाज के बेहतरीन कार्य के लिए हम सब साधू संत बाबा रामदेव के साथ हैं !" दश करोड़ जनता का सपोर्ट सो अलग ! अब कांग्रेस
के पशीने छूटने लगे हैं ! उसके ऊंची नाक वाले, वरिष्ट मंत्री भाग भाग कर स्वामी जी के आगे पीछे मंडराने लगे हैं ! सरकार अपनी सफाई में बड़ी बड़ी योजना बना रही है की सरकार विदेशोंमें पड़े इस काले धन को वापिस लाने के लिए क्या क्या कदम उठा रही है और उस ड्राफ्ट को मंत्री मंडल और कांग्रेस की उच्च समिति से पास करवा कर स्वामी जी की सेवा में चार बड़े मंत्रियों के द्वारा भिजवाया जा रहा है ! वाह क्या कहने !! स्वामी जी का आन्दोलन तो अन्ना हजारे के डंक से भी ज्यादा जोर का झटका देने वाला है ! उधर अर्द्ध विक्सित पागल दिग्विजय सिंह अपनी चोंच नहीं बंद कर पा रहा है ! शायद इसके भी राजनीति के इने गिने दिन ही शेष रह गए हैं ! चींटी के जब पंख निकल आते हैं तो समझो उसके ऊपर जाने का समय आ गया है ! आगे आगे देखो होता है क्या ?

गुरुवार, 26 मई 2011

क्रिकेट - ऐ पी एल - ४ (२०११)

ऐ पी एल ४ अब सेमी फाईनल के दरवाजे पर पहुँच चुका है ! २२ मई को चेन्नई और बंगलौर का मैच था पहली और दूसरी पोजिसन के लिए और तीसरी चौथी के लिए कोलकत्ता और मुम्बई भीड़े थे ! जो चार टीमें मैदान में रहगयी थीं उनमे चेन्नई १८ पॉइंट लेकर प्रथम स्थान पर था और बंगलौर १७ के साथ दूसरी पर ! तीसरी कोलकत्ता और चौथा मुम्बई ! २२ तारीख के मैच का रिजल्ट स्थान परिवर्तन कर गया ! चेन्नई केवल १२८ रनों पर सिमिट गया और दूसरे स्थान पर खिसक गया ! इस मैच में केवल महेंद्र धोनी ७० पर नौट आउट रहे बाकी सभी खिलाड़ी २२ से ऊपर नहीं जा सके ! उधर रोयल चैलेंजर्स के क्रिस गेल के ७५ (नौट आउट ) और कोहली के ३१ रनों की बदौलत बंगलौर ८ विकेट से जीत गया और १९ पॉइंट लेकर प्रथम स्थान पर बैठ गया ! दूसरी तरफ मुम्बई ने कोलकत्ता के १७५ /८ के जबाब में १७८/2 रन बना कर मैच ८ विकेट से जीत कर तीसरे स्थान का दावेदार बन गया ! गेल ने ५११ रन बनाकर औरेंज कैप पर कब्जा कर लिया था ! पी वाल्थाती ५५ चौके लगाने वाला पहला खिलाड़ी बना जब की गेल ने ३८ छकों की बर्षा करके छक्कों के मास्टर का खिताब पाया ! बौलर २७ विकेट लेने वाला मलिंगा प्रथम रहा ! पांच बार मेंन आफ दी मैच का खिताब जीतने वाला गिल क्रिस्ट (पंजाब टीम कैप्टेन ) रहा ! हर टीम ने १४ - १४ मैच खेले, ४६ दिन तक सारी टीमें मैदान में रही !
२५ मई को पहला सेमी फाईनल मैच खेला गया ! ऐ पी एल के रुल के मुताबिक़ प्रथम और दूसरे स्थान वाले आपस में पहला सेमी फाईनल खेलेंगे और हारने वाली टीम को तीसरी - चौथी मैच जीतनी वाली टीम से मैच खेलना पडेगा जीतने वाली टीम ही फाईनल में प्रथम जीतने वाली टीम से भीडेगा ! २४ मई को फिर चेन्नई और आर सी बंगलौर का मैच हुआ ! पहले मैदान में बंगलौर उतरा बैटिंग करने के लिए ! इस मैच में गेल तो जम नहीं पाए पर अग्रवाल ने ३४, विराट कोहली ने ७०रन बनाए ! बंगलौर १७५/४ रन बना गयी और चेन्नई को १७६ रन बनाने थे ! चेन्नई ने १९.४ ओवरों में केवल चार विकेट खोकर १७७ रन बनाकर यह मैच ६ विकेटों से जीत लिया ! सुरेश रैना ने ७३ रन (नौट आउट) केवल ५० बोलें चार चौके , ६ छक्के बनाए, बद्रीनाथ ने ३४, धोनी ने २९ और मोर्कल ने २९ (नौट आउट) एक चौका और ३ छक्के केवल १० बौलों में बनाए और बड़े नाटकीय ढंग से मैच पर कब्ज़ा कर लिया ! दूसरे मैच में मुम्बई ने कोलकत्ता को हराकर नाईट राइडर कोलकाता को नौक आउट कर दिया ! पहले बैटिंग करते हुए कोलकत्ता ने मात्र १४७ रन बनाए जो मुम्बई ने १४८ रन बनाकर कोलकता को ४ विकेट से हराकर अपने लिए सेमी फाईनल का दरवाजा खोल दिया ! अब २७ तारीख को रोयल चैलेंजर्स बंगलौर का और मुम्बई इंडिया का मैच होगा जो जीतेगा फाईनल में जाएगा !